दूसरे की जमीन को अपनी बताकर युवक को दी धमकी, एफआईआर

दूसरे की जमीन को अपनी बताकर, जमीन की देखरेख कर रहे युवक से ही गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यही नहीं जमीन की बाउंड्री कराई कराने पर भी आरोपी जितेन्द्र यादव ने उस बाउंड्री को तोड़ दिया। पीड़ित चरणजीत गरचा ने पुलिस को बताया कि उनकी आंटी मधुबाला देशपांडे के नाम से नकटा गांव से कुरूद जाने वाली धरसा रोड मे एक जमीन है। उसकी देखरेख वह खुद करता है। जब वह जमीन की बाउंड्री करवा रहे थे, तब जितेन्द्र यादव ने उसे अपनी जमीन बताकर चरणजीत से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी। 25 जून को बाउंड्रीवॉल का काम पूरा हो गया था। लेकिन 26 जून की दोपहर बांउड्रीवाल को जितेन्द्र यादव ने तोड़ दिया। 27 जून को वह मौके पर पहुंचा तो जमीन का प्री कास्ट बाउंड्रीवाल टूटा हुआ था। पीड़ित ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *