राजनांदगांव| महंत राजा बलरामदास शासकीय उत्कृष्ट स्कूल (स्टेट स्कूल) में प्रवेशोत्सव मनाया गया। नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। किताबों का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश बघेल थे। अध्यक्षता प्राचार्य एम. सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद प्रमोद झंझारे थे। बघेल ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। अतिथियों ने स्कूली बच्चों को शिक्षा को लेकर प्रोत्साहित किया। मुंह मीठा कराकर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत की। संचालन वरिष्ठ व्याख्याता एमपी तिवारी ने की।


