भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में रोपे पौधे और ईको गार्डन में पहले से लगे हुए पौधों की कटाई-छंटाई कर खरपतवार को नष्ट किया गया। इसके बाद अवांछित कचरे को जलाकर स्वच्छता का कार्य किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि पौधरोपण करने के बाद पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। समय-समय पर पानी की व्यवस्था कर अनावश्यक खरपतवार को नष्ट करना चाहिए। इससे पौधों का विकास अच्छे से होगा।


