अमृतसर | सावन महीने में हिमाचल प्रदेश स्थित मां छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी जी के मेले लगते हैं। इन मेलों में माता के मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शनों को जाते हैं। मेले दौरान भीड़ को नियंत्रण करने, माथा टेकने वाले भक्तों की लाइनें बनाने समेत अन्य कई तरह की सेवा निभाने श्री सनातन धर्म पंजाब महाबीर दल के अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला समेत अन्य जिलों के पदाधिकारी और सदस्य सेवा निभाने जाते हैं। इसी को लेकर जिला वर्किंग प्रधान पवन कुमार, महासचिव जनक राज बावा और जनक राज त्रेहन की तरफ से रामतीर्थ मंदिर में बैठक की गई। जिसमें चिंतपूर्णी मेले में पंजाब भर के सदस्यों की लगाई जाने वाली ड्यूटियों के बारे विचार किया। इसमें पवन ने कहा कि जल्द ही दल के सभी सदस्यों की बैठक होशियारपुर में होगी। जिसमें मेले के लिए हर सदस्य की सेवा लगाई जाएगी। इस बैठक में कई सदस्य मौजूद रहे।


