अंबेडकर अस्पताल; अटेंडर और डॉक्टरों के बीच देर रात मारपीट:दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत, विवाद के बाद प्रदर्शन पर उतरे डॉक्टर

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे अटेंडर और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ है। 2 युवकों ने डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टरों ने महिला स्टाफ से गाली गलौच और युवकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने मौदहापारा थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं किया है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद सोमवार को सभी जूनियर डॉक्टरों ने काम छोड़कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके चलते मरीज भी परेशान होते रहे। दरअसल, अशोक नगर निवासी कैलाश शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा ​रविवार की देर रात एक अज्ञात युवक को घायल अवस्था में अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे थे। इलाज के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इधर, घायल को अस्पताल लेकर पहुंचने वालों ने कहा कि डॉक्टरों ने उनका गला दबा दिया और मारपीट की। केस- 1 : रायगढ़ से आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि उनकी बच्ची के गाल में गांठ थी, जिसके लिए 15 दिन पहले टेस्ट करवाए गए थे। सोमवार को रिपोर्ट मिलने वाली थी, लेकिन हड़ताल के कारण वे बिना रिपोर्ट के वापस लौट गए। केस- 1 : गुढ़ियारी से आए राजेश ने बताया कि उसे वायरल फीवर है। इलाज के लिए वह अंबेडकर अस्पताल पहुंचा था। दोपहर करीब 12.45 को वह मेडिसिन वार्ड पहुंचा, लेकिन उसे वहां डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद वह वापस लौट गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *