भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने सोमवार को मजीठा रोड थाना क्षेत्र में नशा तस्कर राकेश उर्फ केशी निवासी गली नंबर 5 नवी आबादी की प्रॉपर्टी ध्वस्त की। तस्कर के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के 4, एक्साइज एक्ट का एक , लूट का एक मामला दर्ज है। वह लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त था। वहीं जिला प्रशासन ने बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने पर नशा तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि इससे पहले शहर में नशा तस्कर की 8 संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि युवाओं की जिंदगी में नशे का जहर घोलने वालों पर किसी भी तरह का रहम नहीं किया जाएगा।


