आज से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर:रायपुर से गुजरने वाली 30+ ट्रेनों का किराया बढ़ेगा, 30 हजार यात्रियों पर असर

रेलवे आज मंगलवार से पूरे देश में ट्रेनों का किराया बढ़ा रहा है। बढ़ोतरी लोकल, मेल, एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में लागू होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे ने सबअर्बन और सीजन टिकट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, यानी एमएसटी और क्यूएसटी वाले यात्रियों पर बढ़े हुए किराए का असर नहीं पड़ेगा। राजधानी रायपुर से होकर गुजरने वाले 30 से अधिक ट्रेनों पर बढ़े हुए किराए का असर पड़ेगा। इन ट्रेनों पर एक अनुमानित कैलकुलेशन के अनुसार रायपुर-दुर्ग के 35 से 50 हजार यात्री रोजाना ट्रैवल करते हैं। यानी इन सभी को अब ज्यादा किराया देना होना। और सिर्फ इतने ही यात्रियों से रेलवे को हर साल 13 करोड़ से अधिक का मुनाफा होगा। इन ट्रेनों का बढ़ा किराया रेल मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बढ़ा हुआ किराया, जनरल, स्लीपर, फर्स्ट क्लास और एसी में लागू किया जाएगा। एसी चेयर क्लास, एसी थ्री टियर, थ्री इकॉनमी, एसी टू टियर, एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में दो पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा। 500 किमी से अधिक ट्रैवल करने पर बढ़ा किराया रेलवे ने जनरल डिब्बे के सेकेंड क्लास ऑर्डिनरी में 500 किलोमीटर तक कोई यात्रा किराया नहीं बढ़ाया है। हालांकि 501 से 1500 किलोमीटर तक 5 रुपए , 1501 से 2500 तक 10 रुपए, 2501 से 3000 तक 15 रुपए किराया बढ़ाया है। वहीं फर्स्ट क्लास ऑर्डिनरी और स्लीपर क्लास ऑर्डिनरी में आधा पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। सभी वीआईपी ट्रेनों का बढ़ा किराया रेलवे ने तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में साधारण सेवाएं (गैर-उपनगरीय), अनुभूति कोच और एसी विस्टाडोम कोच के में संशोधित किराया तालिका के अनुसार श्रेणी-वार मूल किराए में वृद्धि की है। सहायक शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं
* आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य शुल्क अपरिवर्तित रहेंगे।
* जीएसटी नियमों के अनुसार लागू रहेगा।
* किराया राउंडिंग सिद्धांत मौजूदा मानदंडों के अनुसार बने रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *