रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 10 लोगों पर एक्शन:ड्राइविंग-लाइसेंस होगा सस्पेंड, 6 महीने में 860 आरोपी पुलिस की देर रात चेकिंग में पकड़ाए

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में 10 लोगों पर एक्शन हुआ है। पुलिस आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार-रविवार दरमियानी रात चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी आरोपी वाहन चालकों पर कोर्ट के आदेश से भारी जुर्माना भी किया गया है। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद नशे में गाड़ी चलाने के मामले थम नहीं रह रहे। रायपुर पुलिस शहर के श्री राम मंदिर चौक, फूंडहर चौक और तेलीबांधा थाना चौक में बैरिकेडिंग कर ड्रिंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 10 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई जरुरी है। बीते 6 महीने के भीतर लगभग 860 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिसके तहत वाहन जब्त कर मामले का निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। जहां कोर्ट ने 10,000-10,000 रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन और चालक-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *