चलती इलेक्ट्रिक ऑटो में स्टंट, VIDEO:कोरबा के कॉफी प्वाइंट रोड की घटना, दोनों तरफ हाथ निकालकर बनाया वीडियो

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। कॉफी प्वाइंट मार्ग पर 2 युवकों ने चलती इलेक्ट्रिक ऑटो में खतरनाक स्टंट किया। युवक चलती ऑटो में दोनों तरफ हाथ निकालकर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे। इलेक्ट्रिक ऑटो की रफ्तार भी तेज थी। पीछे आ रहे वाहन में सवार लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुचाबिक, कॉफी प्वाइंट के मुख्य मार्ग पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी देखी जाती हैं। शराब पीने और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की मांग है कि यहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए। इश रास्ते में परिवार और युवाओं का आना जाना रहता है कॉफी प्वाइंट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां परिवार और युवा फोटो खींचने आते हैं। स्थल पर सेल्फी प्वाइंट और गार्डन बना हुआ है। वन विभाग इसका संचालन करता है। प्रति व्यक्ति 20 रुपए का टिकट लगता है। यहां रेस्ट हाउस की सुविधा भी है। सख्त कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट की निंदा कर रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *