गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कोयले से भरा ट्रक पुल से गिरा:ड्राइवर और हेल्पर घायल; अंधे मोड़ पर आए दिन होती हैं घटनाएं

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 1 जुलाई मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। वेंकट नगर मार्ग पर हर्राटोला के पास सुबह करीब 6 बजे कोयले से लदा एक ट्रेलर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। ट्रेलर कोरबा से मध्य प्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट की ओर कोयला ले जा रहा था। हर्राटोला के पास पुल के दोनों तरफ मोड़ होने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर अंधा मोड़ होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। पहले भी हो चुकी है घटनाएं इसी दिन जिले में एक और दुर्घटना हुई। गौरेला से केंवची जाने वाले रास्ते पर पीपरखूंटी के पास एक तेज रफ्तार कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के पास उतर गई। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। खराब सड़कें, सड़क पर घूमते मवेशी, नशे में वाहन चलाना और चालकों की लापरवाही इन हादसों की प्रमुख वजह बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *