राजनांदगांव जिले में कांग्रेस ने किसानों को खाद-बीज की समस्या को लेकर ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। 30 जून को प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रदर्शन आयोजित किया। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देश पर डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डोंगरगांव, खुज्जी और खुर्सीपार सोसाइटी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि सोसायटियों में रासायनिक खाद-बीज की अनुपलब्धता से किसानों को कृषि कार्य में परेशानी हो रही है। घटिया क्वालिटी के खाद देने का आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार डीएपी, यूरिया और अन्य रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि जो बीज दिए जा रहे हैं, वह भी घटिया क्वालिटी के हैं। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होती है, परंतु सरकार चाहती कि फसल की पैदावार मात्र 30 प्रतिशत ही हो जिससे प्रति एकड़ पैदावार मात्र 14 से 15 क्विंटल ही फसल की पैदावार हो, ये षडंयत्र भाजपा सरकार कर रही है। कार्यक्रम में संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, रूपेश दुबे, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, जयनारायण सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से रिखीराम साहू, शहर कांग्रेस महामंत्री फिरोज अंसारी, पार्षद छोटेलाल रामटेके, अमिन हुद्दा, अभिमन्यु मिश्रा, राजेश चौहान, निशा गुप्ता, महेश साहू, सुरेन्द्र गजभिए, अब्बास खान, सुनील रामटेके, उपस्थित थे


