ड्रग तस्करी रैकेट का तीसरा नशा तस्कर काबू

जालंधर| कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी रैकेट के फरार चल रहे तीसरे नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर के दो साथी 20 मई को गिरफ्तार किए गए थे, जिनसे 13 किलो 100 ग्राम हेरोइन, पांच पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही 3 मैगजीन, 3 लग्जरी वाहन और 22,000 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। सीपी ने कहा कि पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *