न्यू बलदेव नगर से निकाली शोभायात्रा, किया गुणगान

भास्कर न्यूज | जालंधर कुटिया बाबा सिद्ध जी बेरी वाले दरबार न्यू बलदेव नगर में बाबा बालक नाथ जी की 16वीं वार्षिक शोभायात्रा रविवार को धूमधाम से निकाली गई। महंत श्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिरी महाराज एवं ब्रह्मलीन संत बाबा संता सिंह के आशीर्वाद से गद्दीनशीन बाबा अवतार एवं मुख्य सेवादार बीरा भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सुबह बाबा अवतार सिंह द्वारा ज्योत प्रचंड की गई । उपरांत चौकी लगाई गई जिसमें धार्मिक गायक सुखविंदर हैपी द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया गया। अवतार दादरा, हरवीर सिंह लक्की, विशाल नागर, जसदीप सिंह, जश्नदीप सिंह,मानव शर्मा, अनमोल शर्मा ने भी अपनी हाजरी लगाई। बाबा सिद्ध वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संगत के लिए विभिन्न प्रकार का लंगर लगाया गया। शाम को शोभायात्रा दरबार से चल कर विवेक नगर, अजीत नगर, बलदेव नगर, किशनपुरा, पृथ्वी नगर, रमन शिव मंदिर, कालका धाम, संतोख पुरा, जैमल नगर, अर्जुन सिंह नगर से होती हुई वापस दरबार में आरती के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *