वाहन सवार को नहीं मिल रही जाम से निजात:30 मिनट के लिए थम गए वाहन, बच्चे परेशान, बस में सो गए

राजधानी की सभी प्रमुख सड़कों पर मंगलवार की दोपहर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक जवानों के लगातार प्रयास करने के बाद भी वाहन सवार को जाम से निजात नहीं मिल रहा था। कचहरी चौक से जेल मोड़ होते हुए लालपुर और कचहरी चौक से रेडियम रोड की ओर जाने वाले मार्ग में दोपहर 30 मिनट के लिए वाहनों का चक्का पूरी तरह से थम गया। नागाबाबा खटाल से कचहरी चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लालपुर से प्लाजा चौक की ओर आने-जाने वाले मार्ग में भी गाड़ियां रेंगती रही। इस दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंसी रही। बस में सवार बच्चे काफी परेशान हो गए। थकान की वजह से कई बच्चे, तो स्कूली बस में ही गहरी नींद में सो गए। बस चालक लगातार निर्धारित समय पर स्टॉपेज तक पहुंचने का प्रयास करता रहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बच्चों के स्टॉपेज पर देर तक नहीं पहुंचने की वजह से उनके अभिभावक भी परेशान रहे। विभिन्न माध्यम से लगातार बच्चों के बारे में जानकारी जुटाते हुए स्टॉपेज तक जल्द पहुंचने का इंतजार करते रहे। जाम में फंसे वाहन सवार लगातार वैकल्पिक मार्ग का तलाश करते रहे लेकिन सभी जगह जाम की स्थिति थी। चौक-चौराहों के अलावा कहीं भी बीच में ट्रैफिक जवान जाम से निजात दिलाने के लिए मुस्तैद नहीं दिखे। इन मार्गों पर लगा रहा जाम जाम के प्रमुख 4 कारण 1. सड़क पर वाहनों का लोड बढ़ना। 2. नो पार्किंग जोन में जहां-तहां गाड़ियां खड़ी रहना। 3. ट्रैफिक पुलिस को एक्टिव नहीं होना। 4. सड़क किनारे अतिक्रमण होना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *