रांची| झारखंड से आजमीन ए हज 2025 में गए हज यात्रियों के जत्थे का आने का सिलसिला मंगलवार से आरंभ हो गया है। झारखंड राज्य के 76 हाजियों की वापसी सफलतापूर्वक मुंबई एयरपोर्ट में हुई। झारखंड राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद और कर्मचारी खुर्शीद अनवर हाजियों के स्वागत और मदद के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद थे।


