नेत्रहीन युवती ने पिता और भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

रांची | बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नेत्रहीन युवती ने अपने ही पिता ओर भाई पर 3 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने अपनी मां को भी आरोपी बनाया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके पिता कबाड़ी चुनने का काम करते हैं। वहीं भाई भी एक राशन दुकान में काम करता है। पिता जबरन पिछले 3 साल से उसका दुष्कर्म कर रहा है ओर विरोध करने पर मारपीट करता है। वहीं आरोपी भाई भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। दरिंदगी की पूरी जानकारी मां को भी थी, लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाने के बजाए उनका साथ देती थी। पिता व भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने से कुछ महीने पहले वह गर्भवती भी हुई। हालांकि गर्भ धारण करने के 5 महीने बाद आरोपी मां ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता ओर भाई के साथ मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *