रांची | आरयू के स्नातकोत्तर फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र सचिन बागे की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। बताया जाता है कि सचिन सोमवार को स्कूटी से हटिया की ओर जा रहे थे तभी एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। सचिन को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


