झारखंड के सतत विकास लक्ष्य की उपलब्धि को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने यूनिसेफ को सभी संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय पर बल देते हुए निर्देश दिया। कहा कि वे अपने कार्यों की लगातार समीक्षा का सिस्टम बनाएं। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ झारखंड के सतत विकास को लेकर जो कार्य कर रहा है, वैसे ही कार्य व्यापक पैमाने पर राज्य सरकार भी कर रही है। इस स्थिति में एक-दूसरे के डाटा राज्य के सतत विकास में काफी उपयोगी हो सकते हैं। इसके लिए विभागों के साथ पाक्षिक बैठक करने का निर्देश दिया।


