रांची| डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और समाजसेवी ज्योति शर्मा की उपस्थिति में अस्पताल के समर्पित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों की निःस्वार्थ सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशेवर नहीं, बल्कि समाज के संरक्षक हैं, जो हर दिन लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं। वहीं समाजसेवी ज्योति शर्मा ने डॉक्टरों को “धरती का भगवान’ बताते हुए उनके समर्पण को सलाम किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, मरीज और कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।


