माध्यमिक आचार्य बहाली में फाजिल पास अभ्यर्थियों को मिले अवसर

रांची|झारखंड छात्र संघ ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति नियमावली में सुधार की मांग को लेकर अंजुमन इस्लामिया कान्फ्रेंस हॉल में मंगलवार बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि शिक्षा विभाग की मनमानी के कारण फाजील पास हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हैं। कहा कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार फाजिल डिग्री स्नातकोत्तर के समकक्ष है, इसलिए माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में इसे शामिल किया जाना चाहिए।अंतिम बार पीजीटी शिक्षक की बहाली 2017 में हुई थी, इसलिए उम्र सीमा कट ऑफ 2017 रखा जाना चाहिए। कम्प्यूटर टीचर, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस शिक्षक पद के लिए बीएड की आवश्यकता हास्यास्पद है, क्योंकि इन विषयों में बीएड की पढ़ाई नहीं होती है। कहा कि निदेशक के आप्त सचिव ने बताया है कि माध्यमिक आचार्य नियुक्ति नियमावली में सुधार की कार्रवाई चल रही है। इस अवसर पर कंवेंनर लतीफ आलम, नौशाद असरफ, जावेद अहमद, गुलाम अहमद समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *