रांची| गोस्सनर इंटर कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया 5 जुलाई तक चलेगी। साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों संकाय में 128 सीटों सहित कुल 384 सीट पर नामांकन लिया जा रहा है। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. ईलानी पूर्ति ने बताया कि 14 जुलाई को तीनों संकाय के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


