झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा 11वीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे मंगलवार को चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा द्वारा घोषित कर दिए गए। यह रिजल्ट इंटर्नल असेसमेंट (10 अंक) और ओएमआर बेस्ड परीक्षा (5 विषयों में) के अंकों को जोड़कर तैयार किया गया है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 357995 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 349476 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 344987 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए। पास का प्रतिशत 98.71 रहा, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा .22 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 98. 49 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। जबकि 3848 परीक्षार्थी परीक्षा में फेल (मार्जिनल) हो गए। इसी प्रकार 641 छात्रों का रिजल्ट इनकंपलीट है। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों बेहतर प्रदर्शन किया है। 98.62 प्रतिशत छात्र पास हुए है, जबकि 98.79 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं हैं। बताते चलें कि 11वीं की परीक्षा 20 से 22 मई तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। रांची जिला के छात्रों ने पिछले साल की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। रांची में 98.68 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 97.74 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। राज्य में कोडरमा जिला का रिजल्ट टॉप पर है। इस जिले में 99.57 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 11वीं बोर्ड की परीक्षा में रांची जिला में 425 स्टूडेंट्स फेल हो गए है। इसमें 254 छात्र और 171 छात्राएं हैं। रांची जिला में कुल 35654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 34878 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 34420 परीक्षा में पास हुए। वहीं 33 छात्रों का रिजल्ट इनकंपलीट रहा।


