पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा घर में गिरे; सिर में चोट, सीएम ने बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की हालत स्थिर है। 30 जून को सिमडेगा में घर पर अचानक बेहोश होकर गिरने से उनके सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट लगी। सिमडेगा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया। वे रांची के निजी अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार और डॉ. पैट्रिक प्रभोध मिंज की देखरेख में इलाजरत हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को निर्देश दिया कि विमल को हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। हेमंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सरकार विमल के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया है कि इलाज में कोई कमी नहीं होगी। सीएम के निर्देश के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बिमल और उनकी प|ी से मुलाकात की। इधर, अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, लकड़ा की हालत चिंताजनक थी। सिर से काफी खून बह चुका था। जांच में चोट गंभीर पाई गई। लेकिन, सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। डॉ. संजय ने बताया कि लकड़ा की रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है, लेकिन कमजोरी बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सुधार जारी रहा तो जल्द ही वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *