पार्षद नागरिक सेवाओं के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे

भास्कर न्यूज|लुधियाना ई-सेवा के तहत पार्षद नागरिक सेवाओं के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। निवासी घर बैठे ही प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवा सकेंगे। आने वाले दिनों में नगर निगम के अन्य जोनल कार्यालयों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा निवासियों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न पहलों के साथ ई-सेवा पोर्टल के तहत नागरिक आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन के बारे में जानकारी देने के लिए पार्षदों के लिए मंगलवार को एमसी के जोन बी कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। मेयर इंद्रजीत कौर ने इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षण सत्र का आयोजन जिला तकनीकी समन्वयक सोहन सिंह, अतिरिक्त जिला सूचना तकनीकी प्रबंधक कंवलजीत सिंह और नेटवर्क इंजीनियर ऋषिपाल, एमसी में सिस्टम मैनेजर मनीष कालिया सहित अन्य तकनीकी टीम द्वारा किया गया। मेयर ने बताया कि पार्षद ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से नागरिक आवेदनों का सत्यापन करेंगे, जिससे सेवाओं को निर्बाध तरीके से वितरित करने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल जनप्रतिनिधियों का समय बचेगा, बल्कि इससे निवासियों को भी कम से कम समय में अपने काम करवाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि निवासियों को सरकार द्वारा पूर्व में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। प्रशिक्षण सत्र में जोनल कमिश्नर नीरज जैन, जसपाल सिंह ग्रेवाल, सुखजिंदर कौर, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह कैरा, गौरव भट्टी, रविंदर कौर, जसवीर कौर, भवनीत कौर, रूबी गोरियां, दीक्षा, अमरजीत सिंह, सोभा शर्मा, सिमरनप्रीत कौर, निक्कू भारती सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *