विजिलेंस ने 13 हजार रिश्वत लेता ब्लॉक अफसर पकड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय में तैनात ब्लॉक अफसर जार्ज मसीह को 13 हजार रिश्वत लेते हुए काबू किया। गांव बकरौर के शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 2024 में पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था मगर ब्लॉक अफसर अजनाला ने उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया। नोटिस में कहा कि उसने 4 कनाल सरकारी जमीन का बकाया भुगतान नहीं किया है। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई। अफसर ने कहा कि अगर वह डिफॉल्टर सूची से नाम हटवाकर माल रिकॉर्ड में सुधार करवाना चाहता है, तो 13 हजार रुपए देने होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *