भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टेन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर रांची की सड़कों पर अपने खास अंदाज में नजर आए हैं। I PL 2025 के बाद से धोनी अपने होमटाउन रांची में समय बिता रहे हैं और आए दिन उन्हें शहर की सड़कों पर कभी बाइक तो कभी कार चलाते देखा जा रहा है। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ब्रैंड न्यू कार Citroen Basalt Dark Edition चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद धोनी के फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह कार फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता सिट्रोन की नई पेशकश है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.80 लाख रुपए बताई जा रही है। कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर हैं एमएस धोनी सबसे खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी Citroen Basalt Dark Edition की डिलीवरी लेने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं। कंपनी ने अप्रैल में ही अपने डार्क एडिशन लाइनअप को लॉन्च किया था और इसकी पहली यूनिट सीधे धोनी को दी गई। गौरतलब है कि एमएस धोनी इस कार कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिसके चलते उन्हें यह विशेष तोहफा मिला है। गाड़ियों के प्रति खास लगाव रखते हैं कैप्टन कूल धोनी की कार और बाइक के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। उनके पास पुरानी और नई गाड़ियों का विशाल कलेक्शन है। माही खुद भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें कार और बाइक्स का बेहद शौक है। रांची की सड़कों पर अक्सर उन्हें रेयर और क्लासिक बाइक्स चलाते हुए देखा जाता है, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता। धोनी के चाहने वाले एक झलक पाने के लिए उन्हें अक्सर रांची की सड़कों पर तलाशते रहते हैं। माही का सादगी भरा अंदाज और रफ्तार से जुड़ा उनका जुनून, आज भी लोगों को उतना ही आकर्षित करता है जितना क्रिकेट के मैदान पर करता था। धोनी के पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन धोनी के पास दुनियाभर की शानदार कारें भी हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी, विंटेज रोल्स रॉयस सिल्वर रेथ ll, 1970 मॉडल फोर्ड मस्टंग 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी, हमर एच2, ऑडी क्यू7, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी 599 जीटीओ 139, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेसडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।


