शिक्षक मंच ने प्रदर्शन किया, जिले में 500 से अधिक स्कूल नहीं खुले

दंतेवाड़ा | शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने 4 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल शुरू की और हाल ही में हुए युक्तियुक्तकरण का भी विरोध किया। शिक्षकों की हड़ताल की वजह से जिले के 500 से अधिक स्कूल प्रभावित हुए । दंतेवाड़ा में रेगुलर शिक्षकों की संख्या बहुत कम है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में हड़ताल से स्कूल प्रभावित हुए। शिक्षकों की मांग है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 28 फरवरी 2024 को शिक्षिका पंचायत एलबी सोना साहू को पंचायत शिक्षा विभाग की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान भुगतान किया गया है, जिसका जनरल आर्डर जारी किया जाए, शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन और अन्य लाभ दिया जाए, पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता शिथिल किया जाए, साथ ही अभी हाल ही में हुए युक्तियुक्तकरण को लेकर भी शिक्षकों ने विरोध किया है। शिक्षकों ने बताया प्रक्रिया में विसंगतियां हैं, शिक्षकों ने कहा 2 अगस्त 2024 को जारी नियम के तहत हुए युक्तियुक्तकरण तत्काल निरस्त करने की मांग शिक्षकों ने की है। शिक्षक एलबी संवर्ग जिले में 2 हजार से अधिक हैं इनके हड़ताल में जाने से जिले में बड़ी संख्या में स्कूल प्रभावित होते हैं। शिक्षकों ने बताया सांकेतिक हड़ताल की गई है, मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षकों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *