सुकमा | शिक्षकों ने सोमवार को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। 4 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, संचालक लोक शिक्षण और जिलाधीश के नाम सुकमा एसडीएम को आवेदन सौंपा। कुम्हाररास स्थित ऑडिटोरियम में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले ब्लॉक स्तर पर बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि 2 अगस्त 2024 को जारी आदेश के अनुसार युक्तियुक्तकरण को निरस्त कर 31 मार्च 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने, क्रमोन्नति का जनरल आर्डर जारी करने, पूर्व सेवा अवधि के आधार पर पेंशन एवं अन्य लाभ दिया जाए।


