भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण को निरस्त कर 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने क्रमोन्नति का जनरल ऑर्डर जारी करने, पूर्व सेवा अवधि के आधार पर पेंशन और अन्य लाभ देने की मांग को लेकर धरना स्थल कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया क्रमोन्नति, पेंशन, युक्तियुक्तकरण, शिक्षक एलबी संवर्ग की मांगों के निराकरण की मांग पर एक दिवसीय प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में जिलेभर के शिक्षक शामिल रहे। उन्होंने बताया हाई कोर्ट की डबल बेंच ने 28 फरवरी 2024 को पारित निर्णय अनुसार सोना साहू, शिक्षक पंचायत शिक्षक एलबी को पंचायत, शिक्षा विभाग की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर एरियर्स सहित क्रमोन्नति वेतनमान भुगतान किया है। इसी तर्ज में प्रदेश के सभी पात्र शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान भुगतान के लिए जनरल ऑर्डर जारी करने की मांग की है। शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन व अन्य लाभ प्रदान विभागीय परीक्षा लेकर प्राचार्य का पद भरा जाए मांग है कि पूर्व की भांति शिक्षक से व्याख्याता एवं व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति में बीएड प्रशिक्षण की अनिवार्यता शिथिल कर, डीएड प्रशिक्षित शिक्षक संवर्ग को भी पदोन्नति के लिए अवसर प्रदान करें। प्राचार्य की सीधी भर्ती 10 प्रतिशत पदों को विभागीय परीक्षा लेकर भरने की मांग पर प्रदर्शन किया गया। वर्तमान में हुए युक्तियुक्तकरण में विसंगतियां है, दोषी अफसरों पर कार्रवाई इन विसंगतियों को देख रद्द करने की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या मे शिक्षक जुटे।


