श्रावणी मेले में सफाई व्यवस्था का विशेष प्रबंध:देवघर में 750 सफाई कर्मी करेंगे 24 घंटे काम, दो क्लस्टर में बंटा क्षेत्र

देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार सफाई व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सावन माह में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने 750 सफाई कर्मियों की तैनाती की है। नगर निगम के प्रबंधक प्रकाश मिश्रा के अनुसार, पूरे मेला क्षेत्र को दो क्लस्टर में बांटा गया है। पहला क्लस्टर बाबा मंदिर परिसर, शिवगंगा और बीएड कॉलेज परिसर का है। दूसरा क्लस्टर बीएड कॉलेज से कुमैठा तक के क्षेत्र को कवर करेगा। सभी कर्मियों को सुरक्षा किट, यूनिफॉर्म और आवश्यक उपकरण दिए गए सफाई कार्य में नगर निगम के 350 कर्मी, MSWM के 210 कर्मी और टेंडर द्वारा चयनित अन्य सफाई कर्मी शामिल हैं। सभी कर्मियों को सुरक्षा किट, यूनिफॉर्म और आवश्यक उपकरण दिए गए हैं। मेले के दौरान सफाई कर्मी 24 घंटे तीन शिफ्ट में काम करेंगे। कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। नगर निगम का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और पूरा मेला क्षेत्र स्वच्छ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *