जादू-टोना नाम पर हो रही ठगी वारदातों पर लगाए अंकुश:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदर्शन किया, अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की

झुंझुनूं में जादू टोने के नाम पर बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एसपी शरद चौधरी से मिलकर कथित ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौकत चौहान ने बताया कि पिछले कई दिनों से झुंझुनूं में गडा धन, जादू टोना के नाम से ठगी की वारदात बढ़ रही है। बडे़ पैमाने पर शातिर ठग बाहरी राज्यों झारखण्ड, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहां से आकर झुंझुनू के विभिन्न इलाकों में भोले-भाले लोगों को फंसा रहे है। जंतर-मंतर और पुरानी हवेलियों में गड़ा धन निकालने, घर से बुरी आत्माओं का साया निकालने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इनके कारण कई लोग आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है। ठग किराए पर मकान लेकर अपना गोरखधंधा चला रहे हैं। उन्होंने अभियान चलाकर ऐसे गिरोह की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही संबंधित थानों और अधिकारियों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *