बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को 39वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी अजय नाथ झा मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार और वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने स्कूल की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने दीपांश शिक्षा केंद्र और कोशिश महिला प्रशिक्षण केन्द्र जैसी सामाजिक पहल की जानकारी साझा की। प्राचार्य ने छात्रों को सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। झेलम, रावी और जमुना हाउस को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गान से हुई। शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों को मेधा सम्मान दिया गया। झेलम, रावी और जमुना हाउस को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। रावी हाउस ने ओवरऑल बेस्ट हाउस का खिताब जीता। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 161 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मानसून और सेलिब्रेशन थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए। समारोह का समापन राष्ट्रगान और विद्यालय गीत के साथ हुआ।


