हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और साथियों पर फिर दर्ज हुई एफआईआर:15 लाख के कर्ज के बदले जबरन वसूले 50 लाख रुपए, पीड़ित ने सौंपे सबूत

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके साथियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। कारोबारी गजानंद सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 15 लाख रुपए का कर्ज देने के बदले उससे जबरन 50 लाख 51 हजार रुपए की वसूली की है। आरोपियों ने उसके कोरे चेक, स्टांप पेपर और खेती की जमीन के दस्तावेज भी अपने पास रख लिए और आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस को दी गई शिकायत के साथ पीड़ित ने पेन ड्राइव, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और ऑडियो-वीडियो सबूत भी सौंपे हैं। इस मामले में दिव्यांश तोमर पहले से ही न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल रायपुर में बंद है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ अब तक छह एफआईआर दर्ज हो चुकी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *