राज्य में खुशहाली और समृद्धि के लिए मां भद्रकाली की महाआरती

भास्कर न्यूज | इटखोरी मां भद्रकाली की मंगलवार संध्या राज्य में खुशहाली और समृद्धि के लिए विधि विधान के साथ महा आरती की गई। मां की महा आरती साधना चबूतरा पर विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती गाकर किया गया। इससे पूर्व अहले सुबह नित्य दिन की तरह भक्ति भाव से माता रानी की श्रंगार पूजन की गई। मां की श्रंगार पूजन एवं आरती में श्रद्धालुओं की भी भीड़ जुटी रही।आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने माता रानी की जय घोष लगाए। जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हुआ। फिर सुबह से लेकर 12 दिन तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ मां की पूजा अर्चना के लिए जुटी रही। 12 बजे दिन मंदिर का पट्ट मां के भोग के लिए बंद कर दिया गया। फिर एक घंटे बाद 1 बजे दिन श्रद्धालुओं के पूजा पाठ के लिए मंदिर का पट्ट खोला गया। मंदिर आए श्रद्धालुओं के बीच भोग का प्रसाद खीर और फल वितरण किया गया। इसके बाद संध्या में मां की श्रद्धा और भक्ति के साथ महा आरती की गई। संध्या प्रहर में मां के लगाए गए भोग का खीर और फल प्रसाद मंदिर आए श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया। श्रद्धालुओं ने जय मां भद्रकाली, हर हर महादेव, जयवीर बजरंगबली और राम जानकी की जयघोष लगाए, इससे पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति की शक्ति में लीन रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *