रिसव बने वन विभाग के लिए जिला सांसद प्रतिनिधि

टंडवा|विस्थापित-प्रभ ावित हाईवा एसोसिएशन ने एनटीपीसी के फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे बाहरी टिप ट्रेलर वाहन के विरोध बुधवार से एनटीपीसी में कोयला ढुलाई बंद कर दिया। वाहन मालिकों ने कहा कि जबतक हमारी मांगो को गंभीरता से नही लिया गया तबतक हम सब अपनी वाहनो को बंद रखेगें। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फ्लाई ऐश की ढुलाई विस्थापित गांव के वाहनो के बजिय यहां बाहरी व भारी वाहनो से धड़ल्ले से जारी है, जबकि स्थानीय वाहन खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि आम्रपाली से एनटीपीसी कोयला ढुलाई होती है, परंतु एनटीपीसी द्वारा एसोसिएशन के मांगो को गंभीरता नही लेने के कारण वाहन मालिक अपने वाहन से कोयला ढुलाई बंद कर दिया है। आम्रपाली के अलावे चट्टीबारियातु एवं केडी माइंस भी बंद रखा है। चतरा |सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज प्रखंड के गढ़केदली गांव निवासी रिसव कुमार को वन विभाग का अपना प्रतिनिधि बनाया है। रिसव कुमार लंबे समय से वृक्षारोपण, पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण को लेकर सक्रिय रहे है।सांसद ने उम्मीद जताई है कि वन विभाग से संबंधित सभी जनहित योजनाओं की निगरानी व शिकायतो का समाधान अब अधिक तत्परता से होगा। रिसव को यह जिम्मेवारी विशेष रूप से वन क्षेत्रो में सरकारी योजनाओं की निगरानी, आम लोगो की भागीदारी व पारदर्शिता बनाये रखने के लिए दी गई है ।सांसद प्रतिनिधि बनने पर रिसव कुमार ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गई हैं, उसे ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा। वन विभाग से जुड़े कार्यो में पारदर्शिता व आम लोगो की समस्या को समाधान कराया जायेगा।सांसद प्रतिनिधि बनने पर कई लोगो ने उन्हें बधाई दी है।बधाई देने वालो प्रेम कुमार सिंह, कुंदन कुमार, विपिन कुमार सिंह, अमन कुमार, छोटू कुमार, कुमार चंदन, सौरव कुमार, देव कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह समेत कई शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *