मुहर्रम शांति से मनाने की अपील, तय रूट पर ताजिया निकालने का निर्देश

भास्कर न्यूज|लावालौंग लावालौंग थाना परिसर में बुधवार को मुह र्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने की जबकि संचालन एसआई विधायक कुमार यादव ने किया।बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधि,जनप्रतिनिध ि, समाजसेवी व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।सीओ झा ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे का प्रतीक है इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा और जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसआई विधायक कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा।जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और ड्रोन से निगरानी भी रखी जाएगी।साथ ही लाउडस्पीकर और डीजे के उपयोग को लेकर भी नियमों का पालन अनिवार्य होगा।बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों ने शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिलाया और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। भास्कर न्यूज | पत्थलगडा इस वर्ष मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पांच गांवों के अखाड़ा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। सिंघानी में आयोजित बैठक में बरवाडीह छोटकी चौकी, बड़की चौकी, बनवारा, सिंघानी और नोनगांव के मुहर्रम आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित हुए। ताजिया जुलूस के आयोजन और शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था को लेकर मोहर्रम महा समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान, उपाध्यक्ष मोहम्मद इजराफिल, सचिव मो शमशाद, उप सचिव समीर अंसारी, कोषाध्यक्ष मो बशीर व मोहम्मद रजाक व सदस्य के रूप में मो माजीद, मोहिउद्दीन, मुबारक, सद्दाम, शमशाद, अनवर कलाम, सोनू और इसराइल को शामिल किया गया। नव मनोनित अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार महा समिति का गठन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *