कुन्दा में बारिश से कई घर गिरे, मुआवजे क​ी मांग

कुन्दा| प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गरीब परिवारों के घर क्षतिग्रस्त और कई धराशायी हो गया है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण मांझीपारा गांव निवासी विधवा सोमारी देवी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित सोमारी देवी ने बताई कि घर क्षतिग्रस्त होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है ताकि अपने घर की मरम्मत कार्य करवा सके। हंटरगंज। चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज गढ़ केदली गांव निवासी ऋषभ कुमार सिंह पिता गिरजानंदन को वन विभाग का सांसद जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर ऋषभ कुमार ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही ऋषभ को प्रखंड वासियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *