विकास कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी

रांची | चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 18175/ 18176 हटिया- झारसुगुड़ा -हटिया मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त से 10 सितंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली -दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची) 26 अगस्त और 9 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची) 29 अगस्त और 12 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18523 विशाखपट्टणम- बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची) 27, 31 अगस्त और 7 व 10 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18524 बनारस- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (वाया रांची) 28 अगस्त, एक सितंबर, 8 सितंबर और 11 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची) 28 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची) 31 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 30 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल- चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 2 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली -रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) एक सितंबर को रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *