शिबू सोरेन की सेहत में लगातार हो रहा सुधार:सर गंगाराम अस्पताल में हैं भर्ती,  दिल्ली में मौजूद है पूरा सोरेन परिवार

राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत में सुधार हो रहा है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन को पिछले दिनों बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। वह पहले से डायबिटीज, किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं। ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस के चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। अब उनमें सुधार के लक्षण सामने आ रहे हैं। स्थिति स्थिर, धीरे-धीरे सुधार जारी अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं। विदेश से भी चिकित्सकीय परामर्श लिया जा रहा है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में हैं। वे उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर शिबू सोरेन के लिए दुआएं हो रही हैं। 13 दिनों से एडमिट हैं दिशोम गुरु शिबू सोरेन झामुमो के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत अब स्थिर है। वे पिछले 13 दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। 19 जून को पुत्रवधू कल्पना सोरेन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गई थीं, जहां उनकी हालत बिगड़ गई थी। बीते सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत परीक्षण किया और कुछ जरूरी जांच कराई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में पहले की तुलना में सुधार है। विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी वीडियो कॉल के जरिए लगातार परामर्श लिया जा रहा है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गुरुजी के स्वस्थ होने की कामना में हो रही पूजा-अर्चना पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संरक्षक शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्यभर में प्रार्थनाएं हो रही हैं। कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। गिरिडीह, बोकारो, दुमका, साहेबगंज समेत कई जिलों में समर्थकों ने हवन और महामृत्युंजय जाप कराया। रांची में भी कार्यकर्ताओं ने शनि मंदिर में पूजा की। लोगों ने कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा हैं, उनके स्वस्थ रहने की कामना हर झारखंडवासी कर रहा है। फिलहाल दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *