शराब के नशे में स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर:पलामू में तीन युवकों की मौत, दो घायल; जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे दोस्त

पलामू के मेदिनीनगर-पड़वा मुख्य मार्ग एनएच 39 पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। स्कॉर्पियो में सवार सोनू कुमार और स्वास्तिक की मौके पर मौत हो गई। सोनू शहर थानाक्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास रहता था। स्वास्तिक जेलहाता का निवासी था। बाइक सवार विजय यादव पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का रहने वाला था। शराब के नशे में धुत चालक ने खोया नियंत्रण घटना उस समय हुई जब स्कॉर्पियो में सवार युवक एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। पड़वा मोड़ पर शराब पीने के बाद वापस लौटते समय सिंगरा में टिकुलिया के पास नशे में धुत चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया। स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर पेड़ से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। सोनू कुमार और विजय यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्तिक को रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। राजा और रमन का इलाज एमएमसीएच में जारी है। ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने पुष्टि की कि हादसा शराब के नशे के कारण हुआ। घटना की सूचना मिलते ही शहर और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *