साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:KYC अपडेट का झांसा देकर करते थे धोखाधड़ी, एक आरोपी पर तेलंगाना में 65 केस दर्ज

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोबाइल फोन से आम नागरिकों को ठग रहे हैं। साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में गठित टीम ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार और गिरिडीह बस स्टैंड के पास झिंझरी मोहल्ला से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दीपू कुमार मंडल (22), छोटी मंडल (30), श्रवण राय (21) और मोहित कुमार मंडल (19) शामिल हैं। छोटी मंडल पर तेलंगाना-हैदराबाद में साइबर ठगी के केस दर्ज छोटी मंडल के खिलाफ देवघर साइबर थाना में पहले से मामला दर्ज है। उस पर तेलंगाना-हैदराबाद में 65 से अधिक साइबर ठगी के केस दर्ज हैं। दीपक मंडल पर अहिल्यापुर थाना में और श्रवण राय पर गिरिडीह साइबर थाना में पहले से मामले दर्ज हैं। दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर भी धोखाधड़ी करते थे पुलिस ने आरोपियों से 5 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये लोग फर्जी एपीके फाइल भेजकर केवाईसी अपडेट, आधार अपडेट और दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर थाना में कांड संख्या 26/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *