IIT ISM धनबाद में 5 को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस:7 देशों के विशेषज्ञ डिजिटल तकनीक और सतत विकास पर करेंगे चर्चा

धनबाद स्थित IIT ISM में 5 और 6 जुलाई 2025 को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्फ्रेंस डिजिटल टेक्नोलॉजी, बिजनेस एक्सीलेंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर केंद्रित होगी। इस दो दिवसीय सम्मेलन में अमेरिका, नॉर्वे, फ्रांस, यूके, यूएई, पोलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों पर चर्चा करना है। साथ ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में योगदान देना है। 4 जुलाई को प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होगी 4 जुलाई को प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप होगी। इसमें डिजिटल तकनीक, बिजनेस एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। कॉन्फ्रेंस की संयोजक डॉ. रश्मि सिंह के अनुसार, यह आयोजन वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप मंडल कर रहे हैं। आयोजन समिति में प्रो. नीलाद्रि दास, प्रो. ईशा साहा और प्रो. आमना खान शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि IIT ISM धनबाद 9 दिसंबर 2026 को अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। यह कॉन्फ्रेंस संस्थान की शताब्दी समारोह की श्रृंखला का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *