सरायकेला में ब्राउन शुगर तस्कर धराया:आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया तैयब अंसारी, 8.22 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पकड़े गए तस्कर की पहचान तैयब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 8.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में सीडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार संवैया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में तैयब ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल है। वह स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर की आपूर्ति करता था। पुलिस अब तस्कर के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इसके लिए उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों से जांच की जा रही है। तैयब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *