रामगढ़ में किसान की सड़क हादसे में मौत:मांडू में पिकअप वैन से बाइक की टक्कर, कुजू बाजार जाते वक्त हुआ हादसा

रामगढ़ जिले के मांडू आरा कांटा पंचायत सचिवालय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिकअप वैन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दनिया बस्ती निवासी गेन्दलाल यादव के रूप में हुई है। वह बांस की टोकरियां लेकर कुजू बाजार बेचने जा रहे थे। इसी दौरान कुजू की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना के समय गेन्दलाल के पुत्र अशोक यादव कॉलेज से लौट रहे था। सड़क पर पिता का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *