शाजापुर नगर के उदासी गली में स्थित गुरुद्वारे में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों की शहादत को मनाने के लिए पूजन-कीर्तन कर उन्हें नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूद्वारे में अरदास लगाई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष नागर ने बताया कि आज का दिन सम्मान देने का दिन है, या यूं कहें कि समाज की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवा शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। दरअसल, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को सिख गुरु के पुत्रों की शहादत को चिह्नित करने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।


