ट्रॉली लूटने वाले गिरोह का खुलासा:17 लाख की ट्रॉली लूटकर 5 लाख में बेच देते थे, 9 आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने 18 चक्का ट्रॉली लूटने वाले नौ सड़क लुटेरों को दबोचा है। ये लुटेरे 17 लाख की ट्रॉली को लूटकर 5 लाख में दूसरे राज्य में बेच देते थे। कार से पहुंचे थे लुटेरे गुरुवार को एसपी दीपक पांडेय ने बताया कि 20 दिसंबर की रात अपराधियों ने एक 18 चक्का ट्रॉली गढ़वा थानाक्षेत्र के रंका रोड में ओबरा के पास से लूट कर फरार हो गए थे। अपराधी ट्रेलर लूटने अशोका लीलैड चेचिस इंजन और बलेनो कार से पहुंचे थे। ओवर टेक कर ट्रेलर को लूटा था। इस मामले में गढ़वा थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था। अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। अपराधियों की जानकारी जुटाने में टीम लगी हुई थी। इसी दौरान लूटे गए ट्रॉली और इंजन को रंका के जेपीएस लाइन होटल और लरकोरिया में इम्तियाज होटल के पास से बरामद किया गया। छापेमारी टीम ने घटना में शामिल गैंग के सभी 9 अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयोग किया गया बलेनो कार व अशोका लीलैंड के चेचिस इंजन को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों ने 26 अगस्त की रात रेहला-गढ़वा रोड बेलचम्पा के पास से एक ट्रॉली को लूटा था। लूटे गए ट्रॉली को बरामद करने के लिए एक टीम को राज्य से बाहर भेजा गया। ट्रॉली की पहचान छिपाने के लिए चांडिल के पास एक गैरेज में पेंट करा दिया गया था। इस कांड में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया गया है। दोनों ही लूट में प्रयोग किया गया अशोक लीलैंड का चेचिस शेरघाटी के रहने वाले बुटू यादव का है। बिहार से भी दो गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के टंडवा का तैकीर आलम, शिरीया टोंगर का निषार अंसारी उर्फ छोटू, इम्माम अंसारी, परसवान का फिरदौश अंसारी, कदवन का सदरे आलम, पतिहारी का अलताफ अंसारी, बिहार के गया का बुटू यादव, पंकज कुमार यादव और पलामू के चैनपुर का शत्रुधन चौरसिया शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *