साइबर ठगों ने बैंक अकाउंट से उड़ाए 20 हजार रुपए:मोबाइल पर मैसेज आने पर चला पता, ठगों ने खाता में छोड़ा 4 रुपए 20 पैसे

कोडरमा में साइबर ठगों ने एक युवक से 20 हजार रुपए की ठगी कर ली है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद युवक को इस ठगी का पता चला। युवक ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है। हथुआ धारण निवासी पिंटू ने बताया कि 23 दिसंबर को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से अलग-अलग 9 ट्रांसेक्शन में कुल 20 हजार 105 रुपए की निकासी कर ली गई है। इस प्रकार से हुई पैसों की निकासी पिंटू के बैंक खाते से सभी ट्रांसेक्शन 23 दिसंबर को हुए। इसमें बारी-बारी से 550, 2500, 2000, 500, 3560, 3507, 5500 और 2000 रुपए की निकासी की गई। वहीं, उसके खाते में केवल 4 रुपए 20 पैसे शेष रह गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *