गुमला में डायन के शक में महिला की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर किया पूर्व मुखिया की पत्नी का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

गुमला के कुरकुरा थाना क्षेत्र में डायन शक में पूर्व मुखिया की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार को कुलबुरु गयाटोली की है। मृतका की पहचान पूर्व मुखिया स्व. चोड़या मुंडा की पत्नी एतवारी मुंड़ाईन (55) के रूप में की गई। वर्ष की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर किया गया। एतवारी सुबह में शौच करने के लिए खेत की ओर जा रही थी। उसी दौरान गांव सुनील आईंद (24) कुल्हाड़ी से एतवारी के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना पर कुरकुरा के थाना प्रभारी मनीष कुमार पूर्ति घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इधर, पुलिस सुनील आईंद को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना ले आई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि एतवारी डायन है और उसके जीवन में जो भी बूरा हुआ, उसकी जिम्मेदार वही है। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *