मोगा में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास 500 ग्राम हेरोइन और एक बाइक मिली है। मोगा एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए गुप्त सूचना के आधार पर के गांव दोले वाला के रहने वाले दो नौजवानों को गिरफ्तार किया गया। थाना धर्मकोट में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपीएच गुरशरणजीत सिंह ने कहा कि एसएसपी के आदेश पर नशा तस्करों पर गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए ओर धर्मकोट के साझे ऑपरेशन के तहत दो नौजवानों को लखविंदर सिंह 20 साल और अर्षप्रीत 19 साल को गांव निहालगढ़ के पास पकड़ा। दोनों ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। लखविंदर सिंह के ऊपर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। दोनो के ऊपर थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


