गिद्धौर| गिद्धौर स्थित पांडेयबागी भाग 1 आंगनवाड़ी केंद्र में बीते तीन माह से बीसीजी का टीकाकरण नहीं होने से महिलाएं नाराज है।गुरुवार को पोषक क्षेत्र की महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने केंद्र पहुंची थी।बच्चो को बगैर टीका लगवाए महिलाएं लौट गई।आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका प्रभा कुमारी सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीसीजी तथा गर्भवती महिला को टीका कारण किया जाता है।परंतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र में तीन माह से टीकाकरण नहीं की गई है।इसे लेकर टीकाकरण कराने केंद्र पहुंची महिलाएं स्वास्थ्य विभाग से काफी नाराज दिखी। चतरा| कुष्ठ निवारण समिति की राज्य स्तरीय टीम के सदस्य गुरुवार को कुष्ठ उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा लेने चतरा पहुंची। टीम के सदस्य सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के उरुब गांव पहुंचे और कुष्ठ रोगियों से मिलकर उनका जायजा लिया। इस दौरान उनकी जांच भी की गई। मरीजों को कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत मिलने वाली सुविधा की भी जानकारी ली गई। मरीजों का ग्रेड टू की जांच करते हुए उन्हें इसके बचाव की भी जानकारी दी गई। निरीक्षण दल में डॉ आशीष पाठक, सीएचओ लुईस मुर्मू, मो सैफीन एवं काशीनाथ शामिल थे। गिद्धौर | गिद्धौर स्थित छः घरवा में सीएलएफ कार्यालय में गुरुवार को जेएसएलपीएस से जुड़ी सक्रीय महिलाओं की मासिक बैठक हुई। बैठक में आईपिआरपी सुनीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी।उन्होंने सक्रिय महिलाओं से महीने भर के कार्यों की समीक्षा किया।इस क्रम में उन्होंने गांव में संचालित सभी समूह को शीघ्र ऑडिट करवाकर इसकी रिपोर्ट कार्यालय में देने की बात कही। बैठक में गीता कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, रेखा कुमारी,प्रियंका देवी,प्रतिमा देवी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थी। हंटरगंज| प्रखंड में लगातार हो रहे बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गया है ।जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है । सड़कें गड्ढो में तब्दील हो गया है। मीरपुर पंचायत के मुखिया चंदा देवी और उनके पति महेंद्र कुमार उजाला के द्वारा सोनबरसा से शेरपुर एवं मीरपुर मे पुल से कब्रिस्तान तक दो सड़कें को अपना निजी खर्च से मरम्मत कर यातायात बहाल किया ।इस कार्य के लिए मुख्य एवं मुखिया पति को गांव वालों ने आभार व्यक्त किया है। मुखिया पति महेंद्र उजाला ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था । कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए थें। ग्रामीणों की मांग पर सड़क मरम्मति का कार्य अपना निजी खर्च से कराना पड़ा । भास्कर न्यूज | प्रतापपुर सिजुवा पंचायत के तुरी टोला में रहने वाली मनवा देवी पति सुरेश तुरी को सरकार से अबुआ आवास योजना के तहत छह माह पहले मकान मिला। पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपए भी मिल चुके हैं। महिला मकान बनाना चाहती है। ईंट, बालू, छड़ समेत अन्य सामग्री भी गिरा चुकी है। लेकिन उसके ससुर की बहन पचनी देवी पति बढ़वा तुरी और उनका बेटा गांगो तुरी निर्माण में बाधा डाल रहे हैं।मनवा देवी अपने पति, तीन बेटों और एक बेटी के साथ मिट्टी के जर्जर मकान में तिरपाल लगाकर रह रही है। बरसात में मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। परिवार को दबने का डर है। सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों का भी खतरा है। महिला ने बताया कि वह पिछले 70 साल से इसी मकान में रह रही है। उसके सास-ससुर जिरूवा देवी और बंधु तुरी भी इसी घर में रहते थे और यहीं उनका निधन हुआ। फुफू सास पचनी देवी मकान में हिस्सा मांग रही है। इसी कारण निर्माण कार्य नहीं होने दे रही है। मनवा देवी ने प्रखंड प्रशासन से शिकायत की है। आवेदन के बाद सीओ, सीआई, कर्मचारी और पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया। सीओ विकास कुमार टुडु ने बताया कि मकान बहुत जर्जर है। भुक्तभोगी की फुफु सास भी हिस्सा मांग रही है। जल्द समाधान किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। संबंधित कर्मी से पूछकर कार्रवाई की जाएगी। मनवा देवी ने कहा कि अगर इस बरसात में कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रखंड प्रशासन की होगी।


